हिसार। ईरान-इजराइल युद्ध को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल व गैस के दाम बढ़ने की आशंका का असर अब जिले में भी होने लगा हैं। एलपीजी गैस की कीमतें बढ़ने के साथ ही अब पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका लोगों को सताने लगी है। जिले के पेट्रोल पंपों पर लोग अब अपने वाहनों की टंकियां फुल करवाने में लग गए हैं। फसल कटाई का सीजन होने के कारण किसान भी खेतों के लिए डीजल खरीद रहे हैं। हिसार में पेट्रोल पंपों पर दो दिन से तेल खरीदने वाले वाहन चालकों की अचानक भीड़ भड़ गई है। वाहन चालक अपने वाहनों की टंकियां फुल करवा रहे हैं। जिले में दो दिन पहले ही एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम 60 रुपये बढ़ गए है। वाहन चालकों को आशंका है कि अब पेट्रोल व डीजल के दाम भी अचानक से बढ़ेगें। वर्तमान में पेट्रोल 96 रुपये 21 पैसे प्रति लीटर है। डीजल 88 रुपये 63 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है। अब इसमें 10 से 15 रुपये बढ़ोतरी की आशंका बनी हुई है। केंद्र सरकार साफ भी कर चुकी है कि अगले एक माह के लिए तेल व गैस का पूरा स्टॉक है। इसके बावजूद रेट बढ़ने को लेकर वाहन चालक चिंतित है। शहर के पेट्रोल पंप पर सोमवार को सुबह वह शाम के समय वाहन चालक कतारों में लग कर तेल की टंकी फुल करवा रहे हैं। दुपहिया वाहन चालकों के साथ ही चार पहिया वाहन चालकों को ज्यादा चिंता सता रही है