फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: पेंशनर्ज ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय गेट पर दिया धरना

पेंशन दिवस पर पेंशनर्ज ने बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। पेंशनर्ज ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। बाद में प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त के प्रतिनिधि हरिराम को मांगपत्र सौंपा। धरने पर बैठे पेंशनर्ज को संबोधित करते हुए पेंशनर्ज समाज के जिला प्रधान रोहताश छाछिया ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। आठवें वेतन आयोग का लाभ न देना सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ धोखा है। उनका इस तरह से अपमान किया जा रहा है।सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 65, 70 तथा 75 आयु उपरांत पेंशन वृद्धि देने बारे तथा कम्यूटेशन की रिकवरी ग्यारह साल में करने की मांगाें को तुरंत पूरा करे। इससे पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के साथ कोविड के समय भी धोखा किया था। कर्मचारियों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। पेंशनर्ज का सम्मान करने की बजाए उनकी अनदेखी की जा रही है। इस मौके पर जिला प्रधान रोहताश छाछिया, एम.एल.सहगल, राजेन्द्र सिंह नैन, गुलाब सिंह खेदड़, सतबीर सिवाच, कृष्ण दुआ, राम प्रकाश शर्मा, किरण दत, पूर्ण मल, जसवन्त सिहं, कुलदीप सिहाग, फूल सिंह , सहदेव सहित अन्य ने संबोधित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें