फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर कल मनाया जाएगा यात्री सेवा दिवस

शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Sep 2025 02:12 PM IST

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर 17 सितंबर को यात्री सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर एयरपोर्ट पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एयरपोर्ट के डायरेक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) देश भर के अपने सभी हवाई अड्डों और प्रतिष्ठानों पर 17 सितंबर को यात्री सेवा दिवस मना रहा है। यह पहल यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने, विश्वस्तरीय सेवा प्रदान करने और एक निर्बाध यात्रा वातावरण बनाने के लिए की जा रही है। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, यात्रियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, निशुल्क स्वास्थ्य जांच, निशुल्क नेत्र जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा एक पेड़ मां के नाम थीम पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें