फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: बरसाती पानी निकासी के लिए गड्ढा खोदकर अधूरा छोड़ा काम, लोगों को हो रही परेशानी

शाहिल शर्मा Updated Thu, 12 Feb 2026 05:33 PM IST

शहर के अर्बन एस्टेट में नगर निगम ने बरसाती पानी निकासी के लिए गड्ढा खोदकर काम अधूरा छोड़ दिया है। जिसे लेकर कॉलोनी के लोगों व अधिकारियों के बीच विवाद बना हुआ है। पार्षद संजय डालमिया व पूर्व एसडीओ के घर के बाहर खोदे गए गड्ढे में छोटे बच्चों के गिरने का खतरा बना हुआ हैं। कॉलोनी के लोगों ने आरोप लगाया कि खुदाई करते समय उनकी सीवरेज व पेयजल लाइन तक तोड़ दी गई। इसके साथ ही बरसाती पाइप लाइन डालने से पहले रोड़ी तक नहीं डाली जा रही है। कॉलोनी के लोग अड़े हुए हैं कि निगम टीम तोड़ी गई उनकी लाइन को खुद के खर्च पर जुड़वाएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें