फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस पर वीरांगनाओं ने भजनों और नृत्य से बांधा समां

अक्षय तृतीया और अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के अवसर पर परफेक्ट हेल्थ वीरांगना ग्रुप ने बुधवार शाम हिसार में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भक्ति, नृत्य और मेडिटेशन के माध्यम से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रुप की संचालिका सुनीला सिंह के नेतृत्व में लक्ष्मी नारायण के भजनों पर मेडिटेशन से हुई। शांता अरोड़ा ने दीप प्रज्वलन और आरती के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया, जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। सुनीला सिंह ने अक्षय तृतीया के धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस के इतिहास और उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वीरांगना ग्रुप की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सूफी गानों पर नृत्य रहा। 'तू माने या ना माने' जैसे गीतों पर टैपिंग और क्लैपिंग के साथ किए गए नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुसुम वर्मा, रीना, मंजू, लक्ष्मी, निर्मला, राज कालड़ा, यशवंती, राज अरोड़ा, चंद्रकांता, शशि और दर्शन अरोड़ा सहित कई वीरांगनाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और इसे सफल बनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें