फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: नगर निगम कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर की हड़ताल, जमकर की नारेबाजी

नगर निगम कर्मचारियों ने लगातार दूसरे दिन सोमवार को निगम कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और उन पर हठधर्मिता के आरोप लगाए। साथ ही कर्मचारियों ने मंगलवार को आधे दिन की हड़ताल करने की भी घोषणा की। दोपहर बाद न तो सफाई कर्मचारी सफाई करेंगे और न ही निगम कार्यालय के कर्मचारी काम करेंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले नगर निगम कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक धरना दिया। इस दौरान संघ इकाई हिसार के प्रधान सुरेंद्र गोलू ने बताया कि संघ ने कई मांगों के संबंध में निगम प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन निगम प्रशासन ने उनकी मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया। इसके विरोध में उन्होंने यह अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। अगर जल्द ही उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया तो उनका यह धरना आंदोलन का रूप लेगा। इस अवसर पर सचिव अनिल डौली, उपप्रधान सुरेंद्र वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें