फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल में किया रोष प्रदर्शन

नवीन दलाल Updated Thu, 06 Nov 2025 05:12 PM IST

बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) , अर्बन पब्लिक हेल्थ सेंटर यूपीएचसी में कार्यरत एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालयों पर धरने के दौरान नारेबाजी करते हुए रोष जताया। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के राज्य उप प्रधान सुदेश पूनिया ने बताया कि एनएचएम में कार्यरत महिला कर्मचारियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं। बार-बार पत्राचार के बाद भी सरकार की ओर से उनका समाधान नहीं किया जाएगा। वर्षों से मानसिक और आर्थिक शोषण का शिकार बने कर्मचारी आमजन को मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कर्मचारी नेता विकास संदलाना ने कहा कि महिला एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों को कैडर के मूल वेतनमान एफपीएल-6 (4200 ग्रेड पे) का लाभ दिया जाए। वर्दी भत्ता, एमसीएच भत्ता, ट्रेवलिंग एलाउंस भी नियमित कर्मचारियों की तरह दिया जाए।भविष्य की भर्ती में अनुभव के आधार पर वरीयता दी जाए। अंतर जिला ट्रांसफर पॉलिसी बनाई जाए। सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त सम्मानजनक राशि का प्रावधान किया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें