सोमवार दोपहर को आए तेज तूफान और खराब मौसम के चलते बडसी गेट के बाहर कृष्ण लाल कॉम्प्लेक्स के ऊपर लगा मोबाइल टावर अचानक गिर गया। टावर गिरने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो दुकानों की छत क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक मकान का छज्जा भी टूट गया।