भाजपा में बागियों की रोक के बाद मंगलवार सुबह प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, मेयर प्रत्याशी प्रवीण पोपली तरूण जैन के आवास पर पहुंचे। तरूण जैन ने दोनों का स्वागत करते हुए पूरी तरह से भाजपा का साथ देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का सिपाही हूं। इस मौके पर मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि चुनाव एकतरफा हो गया है। प्रजातंत्र में सत्ता व विपक्ष दोनों को मजबूत होना चाहिए। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही। नेतृत्व विहिन कांग्रेस लोगों की आवाज नहीं उठा पा रही। भाजपा में किसी तरह की गुटबाजी नहीं है। किसी गुट ने सीएम का कार्यक्रम रद्द नहीं कराया।कुछ व्यस्तता के कारण सीएम का कार्यक्रम रद्द हुआ। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सावित्री जिंदल भी हमारे साथ हैं। तरूण जैन ने भाजपा का समर्थन किया है। पार्टी में शामिल करने का फैसला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का है।