फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार के उकला में टैंपो पर चढ़ गए मंत्री, बैग गीले मिलने पर लगाई फटकार; DFSC को सस्पेंड करने के आदेश

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने वीरवार को उकलाना खंड के राशन डिपो पर छापेमारी की। उन्होंने कई डिपो का औचक निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार कई डिपो में अनाज के बैग गीले थे। जिसको लेकर मंत्री ने काफी नाराजगी जाहिर की। मंत्री ने बैग से अनाज निकाल कर उसे सुंघ कर देखा। उसमें बदबू महसूस होने पर मंत्री ने पूछा कि इस एरिया का फूड इंस्पेक्टर कौन है। उस पर कार्रवाई की जाए। यहां नियमित तौर पर जांच क्यों नहीं हो रही। मंत्री अपनी जांच करने के लिए टैंपों में चढ गए। उन्होंने टैंपो में भरे गए बैग का भी निरीक्षण किया। बता दें कि उकलाना में फूड सप्लाई डिपार्टमेंट का एक गोदाम है। जिसमें अनाज रखा जाता है। यहां से अलग अलग डिपो को अनाज भेजा जाता है। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने आज जिला हिसार के उकलाना स्थित डिपो पर छापा मारा। इससे अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। गेहूं के कट्टे गीले होने पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई करते हुए गोदाम के इंचार्ज फ़ूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर विकास कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने जिला खाद्य और आपूर्ति अफसर अमित कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें