फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: महाराजा अग्रसेन भवन ट्रस्ट के खिलाफ धरने पर बैठे इवेंट एसोसिएशन के सदस्य, मांगा हिसाब

हिसार इवेंट एसोसिएशन के सदस्यों ने अग्रसेन भवन में टैंट,लाइटिंग, डेकोरेशन का काम एक ही व्यक्ति को सौंपने के विरोध में वीरवार को महाराजा अग्रसेन भवन के सामने धरना दिया। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सांकेतिक धरना देकर विरोध जताया। अनूप बिंदल, सतीश गोयल, शिवा कैटर्स से रमेश, श्याम कैटर्स से रमेश कुमार, सुमित,मोहित, अनुराग, हरीश ने कहा कि ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से लिए गए फैसले से 500 परिवारों का रोजगार खत्म हो जाएगा। अग्रसेन भवन ट्रस्ट के लिए यह जमीन पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल ने रियायती दरों पर दी थी। अग्रवाल समाज सहित समाज के गरीब लोगों की मदद के लिए यह जमीन प्रदान की गई थी। अग्रसेन भवन शहर के बीचों बीच होने के चलते अधिकतर लोग यहां अपने शादी -विवाह, भजन- कीर्तन, मीटिंग,धार्मिक आयोजन करते हैं। ट्रस्ट ने तय कर दिया कि यहां पर टैंट,लाइट, डेकोरेशन, टैंट के लिए एक ही व्यक्ति रहेगा। यह पूरी तरह से गलत है। अगर एक व्यक्ति को यह काम सौंपा गया तो वह अपनी मर्जी से अनाप-शनाप रेट वसूलेगा। एसोसिएशन के सदस्य पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, विधायक सावित्री जिंदल, हरियाणा व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग गर्ग से मिल कर रोजी रोटी बचाने की गुहार लगा चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें