फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: चतुर्वेद पारायण समन्वित 25 कुंडीय श्री अतिरूद्र महायज्ञ, 1500 से अधिक श्रद्धालु डालेंगे आहुति

बरवाला की श्री गोरक्षा सेवा समिति गोशाला में चतुर्वेद पारायण समन्वित 25 कुंडीय श्री अतिरूद्र महायज्ञ 27 जुलाई रविवार से शुरू होगा। श्रावण शुक्ल की तृतीया के दिन शुरू होने वाले इस महायज्ञ का समापन 3 अगस्त को नवमी के दिन होगा। काशी से पधारे यज्ञाचार्य मोहित शर्मा इस महायज्ञ को पूर्ण कराएंगे। महायज्ञ में मुख्य अतिथि प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा होंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। कांगड़ा शक्तिपीठ के शंकराचार्य शारदानंद सरस्वती आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। गोशाला संस्थापक त्रिलोक दत्त शर्मा ने बताया कि पहले दिन 27 जुलाई को सुबह 8 बजे दशाविधि स्नान पंचाग पूजन से धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत होगी। इसके बाद 11 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। 12 बजकर 15 मिनट पर मंडप प्रवेश , शाम 3 बजे वेदी स्थापन तथा शाम 5 बजे मंडप पूजन होगा। 28 जुलाई को वेदी पूजन, अरणि मंथन, यज्ञ , काशी जी की दिव्य गंगा आरती ,पार्थिव शिव लिंग पूजन, अभिषेक होगा। अंतिम दिन 3 अगस्त को यज्ञ के बाद सुबह 9 बजे 108 कन्याओं का पूजन, पूर्णाहुति होगी। बरवाला में पहली बार ऐसा आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा। रोजाना करीब 1500 श्रद्धालु यज्ञ में आहुति डालने , गोशाला में गोमाता का आशीर्वाद लेने पहुंचे। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु यज्ञ परिक्रमा में हिस्सा लेने तथा यज्ञ परिक्रमा करेंगे। गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग भी समारोह में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें