हरियाणा के हिसार में तीन युवकों पर क्षेत्र के गांव मदनहेड़ी के पास मेडिकल स्टोर संचालक को पीटकर 33,000 रुपये और मोबाइल फोन छीनने का केस दर्ज हुआ है। घायल मेडिकल स्टोर संचालक को हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस को दी शिकायत में गांव पुट्ठी समैण निवासी हरपाल ने बताया कि वह पिछले 14 साल से गांव मदनहेड़ी में मेडिकल स्टोर चलाते हैं।