फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: स्वतंत्रता सेनानियों व खिलाड़ियों के नाम से जाना जाता है खरड़ अलीपुर गांव

शाहिल शर्मा Updated Sun, 21 Dec 2025 08:09 PM IST

शहर से 18 किलोमीटर की दूरी पर बसा गांव खरड़ अलीपुर स्वतंत्रता सेनानियों व खिलाड़ियों के नाम से जाना जाता है। जहां इस गांव के लोगों ने आजाद हिंद फौज में शामिल होकर अंग्रेजों से लोहा लिया था, वहीं अब यहां के युवा खेल के मैदान में गांव, प्रदेश व देश का नाम बुलंद कर रहे हैं। 12 हजार से ज्यादा की आबादी वाले इस गांव की एक और खासियत है और वह यहां बने मंदिर। इस गांव में भगवान ब्रह्मा का मंदिर भी है। ग्रामीणों का दावा है कि पुष्कर के अलावा सिर्फ उनके गांव में ही भगवान ब्रह्मा का मंदिर स्थापित है। इसके अलावा गांव में सैकड़ों साल पुराना शिव मंदिर भी है और मंदिर का शिवालय भी प्राकृतिक है। सबसे पहले इस गांव के इतिहास की बात करें तो वर्ष 1445 में दिल्ली के महरौली से आए खैरा राम सहरावत ने आकर इस गांव को बसाया था। इनके नाम से ही गांव का खरड़ पड़ा था। यह सहरावत गौत्र का प्रदेश में सबसे बड़ा गांव है। खैरा राम के 5 लड़के थे। इनमें एक नियाणा, दो अलीपुर, एक खरड़ व एक नाथुवास में रहने लगा था। पुरानी डब्ल्यूजेसी नहर गांव के बीच से गुजरती थी। पूर्वजों ने पानी की उपलब्धता को देखते हुए यह गांव बसाया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें