फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुश्ती दंगल में 100 से ज्यादा बेटियां दिखा रही दमखम

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 23 Mar 2025 05:17 PM IST

हिसार के गांव गंगवा में मां मेवा बन्नी गोशाला में रविवार को कुश्ती दंगल शुरू हुआ। इस दंगल में हरियाणा प्रदेश से करीब 100 महिला पहलवान दमखम दिखा रही है। दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता जयभगवान आतील पहुंचे। एक-दूसरे को पटकनी देते हुए पहलवानों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। देर शाम को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। गांव गंगवा में यह दूसरा कुश्ती दंगल था। वहीं, शनिवार को लड़कियों के कबड्डी मुकाबले हुए थे। इसमें भी प्रदेश भर से पहुंची महिला खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। मां मेवा बन्नी गोशाला के प्रधान बन्नी सिंह बेनीवाल ने बताया कि आज प्रदेश में बेटियां कुश्ती में पदक जीत नाम रोशन कर रही है। गंगवा में करवाए जा रहे दंगल से बेटियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उनकी छिपी प्रतिभा बाहर निकलेंगी और सशक्त मंच मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें