चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (सीसीएस एचएयू) में चल रहे छात्र आंदोलन को समर्थन देने के लिए जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला मंगलवार को हिसार में आयोजित छात्र न्याय महापंचायत में पहुंचे। इस महापंचायत का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर में 10 जून को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, छात्रवृत्तियों में कटौती और कुलपति बीआर कम्बोज को हटाने की मांग को लेकर किया गया।