हांसी की नई अनाज मंडी में जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला के जन्म दिवस पर रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेशस्तर के नेता पहुंचे हैं। साथ ही पंजाब के अकाली नेता परमिंदर सिंह ढींढसा, गायक फैजलपुरिया पहुंच गए हैं। कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय स्तर के नेता पहुंचने की भी संभावना है। रैली में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी ने मिशन 2029 दुष्यंत सीएम की घोषणा की। साथ कि कहा कि अजय सिंह चौटाला को चुनावी आजादी मिल गयी है, वह अब चुनाव लड़ सकते हैं। रैली में जजपा नेता दिग्विजय चौटाला मौजूद हैं। कुछ ही देर में जजपा नेता अजय सिंह चौटाला व पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला पहुंचेंगे। रैली में पूरे हरियाणा से जजपा के कार्यकर्ता पहुंचे हैं। व्यवस्था को संभालने के लिए इनसो के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।