जीवन हत्याकांड के विरोध में न्याय की मांग को लेकर स्थानीय लोगों, खाप पंचायतों और किसान संगठनों का आक्रोश अब सड़कों पर उतर आया है। मामले में ठोस कार्रवाई न होने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को हिसार स्थित रामायण टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर जाम लगा दिया है। प्रदर्शन के चलते हाईवे पर यातायात व्यवस्था काफी प्रभावित हुई है।