फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: जगन्नाथ पुरी की तर्ज निकलेगी जगन्नाथ यात्रा

जीजेयू स्थित श्री जगन्नाथ धाम से शुक्रवार को जगन्नाथ यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। मंदिर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जगन्नाथ धाम के अध्यक्ष रविंद्र गोयल ने बताया कि इस बार हिसार की लगभग सभी धार्मिक संस्थाओं ने सहयोग करके इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया है। कहा कि जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर यात्रा निकाली जाएगी। वहीं इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर सहित अनेक संतों को आमंत्रित किया है। एनके गोयल, दीपक गर्ग और सुरेश जैन के नेतृत्व में हिसार के सभी कीर्तन मंडल इस यात्रा की व्यवस्था और प्रचार में जुट हुए हैं। रामचन्द्र गुप्ता ने प्रशासनिक संपर्क और मंचीय व्यवस्थाओं के लिए टीम बनाकर तैयारी कर ली है। कार्यक्रम विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। जिसके समन्वय प्रो. दीपक कुमार कर रहे हैं। इस मौके पर यात्रा संयोजक रामचन्द्र गुप्ता, निरंजन गोयल, विश्व हिन्दू परिषद के प्रतिनिधि प्रो. दीपक कुमार उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें