शहर में गुरू रविदास जयंती पर कलाकारों ने हैरत अंगेज करतब दिखाएं। कलाकारों ने तलवार बाजी, लाठी आदि की कलां प्रस्तुत री तो इसके साथ ही एक कलाकार ने अपनी आंखों पर नमक रख कर पट्टी बांध कर हैरत-अंग्रेज व खतरनाक करतब दिखाएं। जिन्हें देखकर वहां मौजूद लोगों ने अपने दांतों तले उंगली दबा ली। शहर के मुलतानी चौक एरिया से संत शिरोमणी गुरू रविदास शोभायात्रा निकाली गई। इसमें एक कलाकार पहले अपनी आंखों पर नमक रखा और उसके बाद काली पट्टी बांधी। दोनों हाथों में धारदार फरसे लेकर जमीन पर बाण शय्या पर लेटे साथी कलाकार की छाती पर कोक की बोतल रखकर फरसे काटी गई। इतना नहीं छोटे बच्चों के सिर पर रखी मटकी को भी आंखों पर पट्टी बांधकर फरसे फोड़ा गया।