फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में धुंधली लकीरों को तकनीक का सहारा, गरीबों को मिला निवाला; अब 4जी मशीन से होगा काम

Naveen Updated Tue, 26 May 2026 03:36 PM IST

हरियाणा सरकार ने राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए प्रदेशभर के राशन डिपो पर नई 4-जी पीओएस मशीनें उपलब्ध करवाई हैं। नई तकनीक लागू होने के बाद राशन वितरण प्रक्रिया पहले की तुलना में तेज और सुचारू हो गई है। नई मशीनों में फिंगरप्रिंट के साथ आई स्कैनिंग की सुविधा भी दी गई है, जिससे खासकर बुजुर्गों को राहत मिली है। पहले कई बार उंगलियों के निशान स्पष्ट न होने के कारण राशन लेने में परेशानियों होती थीं। शहर और आसपास के गांवों के राशन डिपो पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से नई मशीनें भेजी गई हैं। अब तक 2-जी सिस्टम वाली मशीनों के कारण नेटवर्क समस्या और धीमी प्रक्रिया से लोगों को लंबी कतारों में इंतजार करना पड़ता था। प्रदेश में वर्तमान में 9247 राशन डिपो संचालित हैं, जहां करीब 40.69 लाख बीपीएल कार्डधारकों को राशन वितरित किया जाता है। नई तकनीक लागू होने से वितरण व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी होने की उम्मीद है। डिपो संचालक धर्मवीर मजोका ने बताया कि 2-जी मशीनों की तुलना में नई 4-जी मशीनें तेज गति से काम कर रही हैं। इससे राशन वितरण में लगने वाला समय कम हुआ है और लाभार्थियों को लंबी कतारों से राहत मिली है। एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि नई 4-जी पीओएस मशीनों से राशन वितरण प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक हुई है। बेहतर नेटवर्क सुविधा से पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को समय पर राशन उपलब्ध हो सकेगा। वहीं डिपो होल्डरों की परेशानियां भी दूर होंगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें