फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में कड़ाके की सर्दी, धूप भी नहीं दिला पा रही राहत

पहाड़ों बर्फबारी तथा प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश के बाद कड़ाके की सर्दी शुरु हो गई है। शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर करीब 12 बजे तक कोहरा साफ हो पाया। इससे पहले शुक्रवार को भिवानी, रोहतक, जींद, फरीदाबाद , पानीपत,गुरुग्राम में हल्की बारिश हुई थी। रात के तापमान में एक बार फिर से गिरावट आई है। भारतीय मौसम विभाग के हिसार केंद्र के अनुसार कड़ाके की सर्दी का असर अभी बना रहेगा। शुक्रवार की सुबह जीटी रोड बेल्ट के जिलों में सुबह से हल्का कोहरा रहा। इससे विजिबिलिटी प्रभावित हुई है। प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर है। इसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, करनाल, गुरुग्राम, पलवल और नूंह शामिल हैं। शुक्रवार को धूप खिलने के बाद भी अधिक राहत नहीं मिल सकेगी। पहाड़ी एरिया में बर्फ गिरने के बाद ठंड का असर रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें