हिसार डीसी कार्यालय में तैनात ग्रुप डी के कर्मी एवं सीआरपीएफ के पूर्व राजकुमार ने सुसाइड मामले में परिजनों ने लघु सचिवालय के बाहर धरना शुरू किया है। परिजनों व ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक शव को नहीं लेंगे। इस मामले में पुलिस अपने दूसरे पुलिस कर्मियों को बचाने की कोशिश कर रही है। राजकुमार ने डीसी कार्यालय की शिकायत पुस्तिका में 8 पेज का सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए डीएसपी अशोक कुमार, एसएचओ जगदीश सिंह,एसआई ऊषा,एएसआई फूल कुमार, सुनीता, सोनिया, सीमा, लालंचद बिश्नोई , जसबीर सहित अन्य पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। डीएसपी सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है।