फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में लगातार दूसरे दिन कोहरे का कहर, तापमान में गिरावट से जनजीवन प्रभावित

हरियाणा में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन कोहरे का असर दिखा, जिससे सुबह के समय दृश्यता घटकर केवल 20 मीटर रह गई। कोहरे के चलते वाहन चालकों को सड़क पर कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, तापमान में गिरावट और वातावरण में ओस का प्रभाव भी देखा गया। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार, हरियाणा के अधिकतर क्षेत्रों में 12 नवंबर को स्मॉग की स्थिति बनी, जो दोपहर बाद जाकर कुछ हद तक कम हुई। स्मॉग का प्रमुख कारण कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते पुरवाई हवाओं का धीमी गति से चलना था, जिससे वातावरण में नमी बढ़ी और धूल तथा प्रदूषक तत्व निचले स्तर पर संघनित हो गए। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मौसम 17 नवंबर तक परिवर्तनशील और शुष्क बने रहने की संभावना है। 13 और 14 नवंबर को उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते स्मॉग में थोड़ी कमी आ सकती है। 14 नवंबर की रात से एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 15-16 नवंबर को पुरवाई हवाओं के चलते बीच-बीच में आंशिक बादल और हल्की स्मॉग की स्थिति बने रहने का अनुमान है। इसके बाद 17 नवंबर से उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं मध्यम गति से चलने लगेंगी, जिससे दिन के तापमान सामान्य और रात के तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें