सरकार की हैप्पी कार्ड योजना का इंतजार कर रहे हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। हांसी में अब हैप्पी कार्ड वितरण प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। विभाग ने हजारों आवेदकों को मैसेज और ओटीपी भेजकर बस स्टैंड पर कार्ड वितरण लगातार जारी है।बस स्टैंड पर करीब 96,932 नए हैप्पी कार्ड उपलब्ध थे। इसमें से विभाग की ओर से करीब 77,721 आवेदकों को मोबाइल पर मैसेज और ओटीपी भेज कर कार्ड दिए जा चुके हैं।हालांकि शुरुआती दौर में ओटीपी न आने के कारण से पहले कार्ड वितरण प्रभावित था, लेकिन अब समस्या दूर होने के बाद प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। आपको बता दे कि हैप्पी कार्ड योजना के तहत अंत्योदय परिवार जिसकी इंकम फैमिली आईडी में 180000 से कम है। हरियाणा रोडवेज की बसों में सालाना 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है। जिन लोगों के कार्ड आ चुके हैं, उन्हें मोबाइल पर मैसेज भेजा जा रहा है और रोडवेज कर्मचारी फोन कर भी सूचना दे रहे हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि मैसेज मिलने के बाद ही बस स्टैंड पहुंचें।हांसी में लंबे समय से हैप्पी कार्ड का इंतजार कर रहे आवेदकों को अब राहत मिल रही है।