फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी: नहरी पानी चोरी रोकने गई टीम पर हमले से कर्मचारियों में रोष, गिरफ्तारी नहीं हुई तो गुरुवार को हड़ताल और धरना

नवीन शर्मा हांसी। गांव खरकड़ा के पास सिवानी फीडर पर नहरी पानी चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन-41, सिंचाई विभाग शाखा हांसी में भारी रोष है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो गुरुवार को सिंचाई विभाग कार्यालय में एक दिन की सांकेतिक हड़ताल और धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उसी दिन बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी। हांसी यूनियन प्रधान अशोक यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में 29 जुलाई को हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। अशोक यादव ने कहा कि सिंचाई विभाग के कर्मचारी पूरी निष्ठा से नहरी पानी चोरी रोकने का कार्य करते हैं, ताकि नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचे और किसानों को समय पर उनका हिस्सा मिल सके। उन्होंने आरोप लगाया कि पानी चोरी रोकने के दौरान कर्मचारियों पर लगातार हमले और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस केवल मामला दर्ज कर औपचारिकता निभा रही है। कई दिन बीत जाने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो भविष्य में कोई भी कर्मचारी नहरी पानी चोरी रोकने का जोखिम उठाने के लिए तैयार नहीं होगा, जिसका सीधा असर किसानों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था पर पड़ेगा। बैठक में प्रशासन से मांग की गई कि हमले के सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और भविष्य में ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कर्मचारी बिना किसी भय के अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें