फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: छात्राओं को मुर्गा बनाकर घुमाने के मामले में महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया पहुंची स्कूल

छात्राओं को मुर्गा बनाकर घुमाने के मामले में महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया सोमवार को अग्रोहा के गांव जगान के स्कूल में पहुंची। उन्होंने स्कूल की प्रिंसीपल, शिक्षकों व विद्यार्थियों से बातचीत की। चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा कि मैंने सभी पक्षों से बातचीत की है। छात्राओं ने कहा कि हम खेल खेल रही थी मुर्गा नहीं बनाया गया था। उन्होंने कहा कि स्कूल में सीसीटीवी नहीं चल रहे हैं। इस बारे में भी स्कूल को निर्देश दिए गए हैं। छात्राओं की सुरक्षा मेरे लिए सर्वाेपरी है। अग्रोहा के गांव जगान स्थित राजकीय हाई स्कूल में छात्राओं को सजा देने का मामला सामने आया था। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कुछ छात्राओं को मुर्गा बनाकर स्कूल परिसर में घुमाया जाता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि यह वीडियो पिछले वर्ष 3 या 4 अक्टूबर 2025 के दौरान का था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने इसकी जांच के आदेश दिए हैं। 5 मार्च को चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में डिप्टी डीईओ, बीईओ अग्रोहा सहित दो अन्य सदस्य शामिल किए गए हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार गठित कमेटी 12 मार्च को राजकीय हाई स्कूल जगान पहुंचकर पूरे मामले की जांच करेगी। जांच के दौरान वीडियो की सच्चाई, घटना से जुड़े तथ्यों और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें