हरियाणा ओलंपिक गेम्स के लिए जाट कॉलेज में फुटबाल का प्रशिक्षण कैंप शुरू हो चुका है। कोच नरेंद्र कुमार, विनोद कुमार, अश्वनी कुमार के नेतृत्व में हिसार की टीम अभ्यास कर रही है। हिसार की टीम में 8 बेटियां मंगाली, एक गंगवा और नौ बेटियां चूली बागड़ियान से हैं। कोच इन बेटियों को फुटबाल की बारीकियां सीखा रहे हैं। बाल वर्क और टीम कॉमिनेशन पर काम किया जा रहा है। अब ये बेटियां करनाल में 2 नवंबर से 6 नवंबर तक होने वाले गेम्स में दमखम दिखाएंगी। सुबह-शाम चार घंटे बेटियों को अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि हिसार की टीम चैंपियन बने।