फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के 26 को क्रांतिमान पार्क में जुटेंगे किसान ,लघु सचिवालय तक निकालेंगे पैदल मार्च

नवीन दलाल Updated Sat, 22 Nov 2025 03:47 PM IST

मय्यड टोल प्लाजा कमेटी के सदस्यों की बैठक शनिवार को टोल प्लाजा पर हुई। इस मौके पर कमेटी के सदस्यों ने डीएपी, यूरिया नहीं मिलने पर रोष जताया। किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि किसानों के जबरदस्ती चालान किए जा रहे हैं। किसान अपनी मांगों को लेकर 26 नवंबर को क्रांतिमान पार्क में एकत्र होंगे। क्रांतिमान पार्क से लघु सचिवालय तक पैदल मार्च निकालेंगे। टोल कमेटी के सदस्य एडवोकेट हर्षदीप ने कहा कि प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी खुद को किसान का बेटा बताते हैं। सीएम लगातार किसानों के विपरित काम कर रहे हैं। जब पूरा प्रदेश बाढ़ की हालत में पहुंचा तो सरकार ने किसी तरह की मदद नहीं की। किसानों को डीएपी- यूरिया नहीं मिल रहा। किसानों को नकली डीएपी बेचा जा रहा है। सरकार की ओर से किसानों को डीएपी, यूरिया, बीज उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। किसानों के खेतों से अब तक पानी की निकासी नहीं कराई गई है। हजारों किसान गेहूं- सरसों की बिजाई भी नहीं कर पाएंगे। प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को नोटिस भेज कर उन पर केस दर्ज कराए जा रहे हैं। किसान आंदोलन की सफलता को लेकर 26 नवंबर को जिले भर के किसान क्रांतिमान पार्क में एकत्र होंगे। इस मौके पर किसानों की खेतों से जल निकासी, मुआवजा देने की मांग को उठाया जाएगा। डीएपी- यूरिया की किल्लत सहित अन्य मुददों को भी प्रमुखता से उठाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें