फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हांसी में डंपर ने रोडवेज बस को मारी टक्कर, यात्री बाल-बाल बचे

नवीन दलाल Updated Sat, 07 Dec 2024 12:42 PM IST

हांसी में हिसार चुंगी पर सवारियों से भरी एक रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय एक डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित रहे, लेकिन बस को हल्का नुकसान हुआ। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने पहुंचकर खुलवाया। जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब हिसार-झज्जर-गुरुग्राम मार्ग पर चल रही रोडवेज बस हिसार से हांसी आ रही थी। बस के ठीक पीछे एक डंपर चल रहा था। जैसे ही बस हिसार चुंगी पर पहुंची, डंपर चालक ने तेज गति से बस को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे डंपर की साइड बस से टकरा गई। टक्कर के बाद बस का साइड मिरर टूट गया और साइड में हल्के स्क्रैच आए। हादसे के बाद बस और डंपर चालक के बीच तीखी बहस हुई। स्थानीय लोगों ने मौके पर इकट्ठा होकर घटना को देखा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें