जिला परिषद की आपात बैठक में जलभराव वाले एरिया से पानी निकालने के लिए 3 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा ने बताया कि बैठक ग्रामीण एरिया में जलभराव से राहत दिलाने को लेकर बुलाई गई थी। जिला परिषद के सदस्यों से पानी निकासी के लिए पंपसेट, पाइप की डिमांड पूछी है। हमारे पास करीब 3करोड़ रुपये का बजट है। जरूरत के अनुसार संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग ने कहा कि जिले के 30 से 40 गांवों में आबादी एरिया में पानी पहुंच चुका है। गांव के एरिया से पानी निकालना हमारी प्राथमिकता है। गांव से पानी निकासी के बाद खेतों से पानी निकाला जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इसको लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। जिला परिषद के पास करीब 3 करोड़ की ग्रांट है। जिसे हम आपात स्थिति में ऐसे कार्याें के लिए खर्च कर सकते हैं। सभी पार्षदों ने अपने अपने क्षेत्र के गांवों को लेकर डिमांड दी है। करीब 100 मोटर की जरूरत पड़ेगी। जिसमें हम कुछ मोटर किराए पर लेंगे,जहां ज्यादा जरूरी होगा तो मोटर की खरीद की जाएगी। पाइप भी खरीदे जाएंगे।