हिसार के 12 परीक्षा केंद्रों में रविवार को 3455 परीक्षार्थी राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृति योजना परीक्षा (एनएमएमएसएस) के तहत परीक्षा देने पहुंचे। सुबह 10 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर एंट्री शुरू कर दी गई। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने रोल नंबर जांचे, जिसके बाद एंट्री दी गई। परीक्षार्थियों को रंगीन रोल नंबर के साथ एंट्री दी गई। प्रश्न-पत्र को दो भागों में बांटा गया, जिसमें पहले भाग में मानसिक योग्यता परीक्षण स्तर पर व दूसरे स्तर पर बौद्धिक स्तर पर प्रश्न पूछे गए। शिक्षा विभाग के जिला गणित विशेषज्ञ व खंड शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही व्यवस्था जांची। बता दें कि मेरिट सूची में प्रदेश के चयनित 2337 विद्यार्थियों को लगातार 4 साल तक 48 हजार रुपये छात्रवृति के रूप में मिलेंगे। शर्त यह रहेगी कि परीक्षार्थी सरकारी स्कूल में कक्षा 8वीं का विद्यार्थी हो। साथ ही परिवार की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये या फिर इससे कम हो। ये है जिले के 12 सेंटर - ये है सेंटर - इतने परीक्षार्थी देंगे परीक्षा - सीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल - 310 - देवी भवन हाई स्कूूूल - 297 - मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - 293 - पटेल नगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - 297 - मॉडल टाउन स्थित गुरु नानक देव गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल - 301 - ऋषि नगर स्थित गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल - 309 - अनाज मंडी स्थित महाराज अग्रसैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल - 284 - बस स्टैंड समीप जेएन आर्य गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल - 308 - फव्वारा चौक जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल - 294 - आजाद नगर स्थित लीडिंग सीनियर सेकेंडरी स्कूल - 307 - पड़ाव चौक स्थित पीजीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल - 300 - एचएयू स्थित राजकीय हाई स्कूल - 155 - कुल 12 सेंटर - 3455 इस योजना के तहत सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 8वीं कक्षा के विद्यार्थी को अगले चार साल तक कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृति मिलेगी। बशर्तें उसने राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृति योजना परीक्षा (एनएमएमएसएस) के तहत परीक्षा मेरिट सूची के आधार पर पास की हो। अर्थात चयनित विद्यार्थी को प्रति वर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृति के रूप में दिए जाएंगे।