फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए नहरी विभाग का बड़ा एक्शन, 25 लोगों पर FIR दर्ज करने के आदेश जारी

हांसी में नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए नहरी विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी के दोनों ओर 150 मीटर के दायरे में लगे अवैध ट्यूबवेल, इंजन, पंप और पाइप हटाने के नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हांसी जल सेवाएं मंडल के कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग नहर से अवैध रूप से पानी निकाल रहे हैं। निरीक्षण के दौरान भी कई स्थानों पर इंजन और पाइपों के जरिए नहरी पानी की चोरी के मामले सामने आए। इसके चलते नहर के अंतिम छोर यानी टेल क्षेत्र तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा था, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा था। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि पेटवाड़ डिस्ट्रीब्यूटरी के दोनों ओर 150 मीटर के दायरे में लगे अवैध ट्यूबवेल, ट्रैक्टर इंजन, डीजल एवं इलेक्ट्रिक पंप, पाइप और अन्य जल दोहन उपकरण हटाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। विभाग ने 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश भी दिए हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर उपकरण नहीं हटाए गए या कोई व्यक्ति नहरी पानी की चोरी करते हुए पाया गया, तो मौके पर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर उपकरण जब्त किए जाएंगे। साथ ही हरियाणा कैनाल एंड ड्रेनेज एक्ट, 1974 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार वर्मा ने फील्ड स्टाफ को दिन-रात निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं ताकि नहरी पानी की चोरी पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके और नहर के आखिरी टेल तक किसानों को उनके हिस्से का पूरा पानी मिल सके। विभाग ने सभी किसानों और आमजन से नियमों का पालन करने और अवैध जल दोहन से बचने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें