फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में अतिक्रमण हटाने के अभियान की शुरुआत, पहले दिन हाथ जोड़ कर अनुरोध

नवीन दलाल Updated Sat, 26 Apr 2025 03:47 PM IST

मेयर प्रवीण पोपली ने शनिवार को शहर से अतिक्रमण हटाने के अभियान की शुरुआत की। दिल्ली रोड से इस अभियान की शुरुआत की गई। पहले दिन निगम की गाड़ी ने मुनादी की और मेयर ने लोगों से हाथ जोड़कर अनुरोध। मेयर ने व्यापारियों-दुकानदारों से अनुरोध किया कि अतिक्रमण खुद हटा दें। निगम की टीम चार दिन फिर से आएगी। अगली बार किसी के सामान को छोड़ा नहीं जाएगा। जहां अतिक्रमण मिलेगा उस सामान को जब्त कर लेंगे। निगम प्रशासन ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का फैसला लिया है। अभियान के तहत मेयर प्रवीण पोपली ने निगम की टीम की अगुवाई की। इस दौरान उनके साथ नगर निगम के अलावा बीएंडआर, जनस्वास्थ्य विभाग, एचएसवीपी व बिजली निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे । अभियान को सिरसा चुंगी से शुरु किया गया। इसके बाद बस अड्डा, नागोरी गेट,पारिजात चौक, बीकानेर चौक, रानी लक्ष्मी बाई चौक, फव्वारा चौक, कैंप चौक, डाबड़ा चौक, पुष्पा कांप्लेक्स, जिदल चौक से सातरोड़ तक यह अभियान चलाया गया।इस दौरान सड़क किनारे मिलने वाले अतिक्रमण को उसी समय हटवाया । मेयर ने बिजली की तारें लटकी ताराें को ठीक कराने के निर्देश दिए। जहां बरसाती नाले की स्लैब टूटी हुई मिली तो उसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें