संवाद न्यूज एजेंसी हिसार। गांव सुलचानी निवासी 53 वर्षीय भैंस व्यापारी ने उधार दी गई 23 लाख 45 हजार रुपये की रकम वापस ना दिए जाने व समझौते के बहाने बुलाकर मारपीट किए जाने से आहत होकर शुक्रवार सुबह जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने दो पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें उसने चार लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। नारनौंद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल पहुंच कर सुसाइड नोट अपने कब्जे में लिया। शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गांव सुलचानी निवासी सुमित ने बताया कि वह नारनौंद अनाज मंडी में मुंशी का काम करता है। उसके पिता बारूराम भैंस खरीदने व बेचने व्यापार करते थे। उसने बताया कि उसके पिता से गांव कुम्भा निवासी भूरा, पाली निवासी हरिओम, गांव ब्राहमणान ढाणी निवासी तारा व बोबी ने 8 लाख 20 हजार रुपये उधार लिये हुए थे। उनके ही एक साथी आकाश ने 15 लाख 21 हजार लिये हुए थे। इन लोगों ने जब रुपये वापस करने की बारी आई तो उसके पिता बारूराम को जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी रामलाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान दर्ज किए