फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी पहुंचीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, छात्रों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस-AAP पर साधा निशाना

भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने हांसी दौरे के दौरान जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के आंदोलन को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि आंदोलन में देश के युवा शामिल नहीं थे, बल्कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के तहत अराजकता फैलाने वाले लोग शामिल हुए थे।डॉ. अर्चना गुप्ता ने आरोप लगाया कि उस आंदोलन में आतंकवादी शामिल हुए थे और आंदोलन के दौरान अराजकता फैलाने की कोशिश की गई। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतंत्र है और प्रत्येक नागरिक को अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि किसी भी विषय पर अपनी मांग रखने और सरकार के समक्ष उसे उठाने का अधिकार सभी को है, लेकिन आंदोलन के दौरान हिंसा और अराजकता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया, आगजनी की गई और महिला पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि आंदोलन में जिस तरह की भाषा और व्यवहार देखने को मिला, वह लोकतांत्रिक आंदोलन की मर्यादा के अनुरूप नहीं था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आंदोलन में विदेशी ताकतों के सहयोग का भी आरोप लगाया और कहा कि वहां अलग-अलग तरह की विदेशी वस्तुएं और खाद्य सामग्री उपलब्ध होने के सवाल उठे हैं। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई स्पष्ट प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया। डॉ. गुप्ता ने यह भी दावा किया कि आंदोलन के दौरान एक महिला पुलिस कांस्टेबल की मौत हुई और एक पुलिस अधिकारी की आंख चली गई। हालांकि, महिला कांस्टेबल की मौत से जुड़ा दावा दिल्ली पुलिस पहले ही गलत बता चुकी है। वहीं, आंदोलन में विदेशी फंडिंग के सवाल पर विदेश मंत्रालय भी कह चुका है कि उसके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि युवाओं की मांगों को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं की मांगों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि देश का युवा भारत का भविष्य है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि युवाओं की जो भी जायज मांगें होंगी, सरकार उन्हें गंभीरता से सुनेगी और लोकतांत्रिक तरीके से उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से भी अपील की कि वे अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखें और लोकतांत्रिक आंदोलन की मर्यादा बनाए रखें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें