हांसी। चानौत गांव में 26 जुलाई को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह को लेकर ग्रामीण पूरी तरह एकजुट नजर आ रहे हैं। गांव में आयोजित बैठक में सभी ग्रामीणों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की।सत्यवान दुहन ने बताया कि 26 जुलाई के कार्यक्रम के बाद आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी और दिल्ली कूच को लेकर भी रूपरेखा बनाई जाएगी। पूर्व सरपंच सत्यवान दुहन ने कहा कि 26 जुलाई को विशाल भंडारे के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के लोगों को शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा कि खाप पंचायतें हमारी रीढ़ की हड्डी हैं, इसलिए सभी खाप पंचायतों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है और उनसे कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। वहीं धरना समिति के सदस्य अनूप चानौत ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर गांव और आंदोलन के खिलाफ गलत टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी ने दोबारा इस तरह की भ्रामक या आपत्तिजनक टिप्पणी की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।