-मृतक के परिजनो का अस्पताल में हंगामा,परिजनों का आरोप डॉक्टरों ने बिना जांच किए बताया मृत,न्याय की मांग संवाद न्यूज एजेंसी हांसी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। कुंदनापुर रोड पर साइकिल पर दूध लेने जा रहे 11 वर्षीय मासूम को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायल बच्चे को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए और बच्चे की दोबारा जांच की मांग की। मृतक बच्चा भिवानी के बडेसरा का रहने वाला था। पिछले 5 सालों से अपने पिता के साथ हांसी की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में किराए पर रहे थे। आपको बता दे कि बच्चे की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नागरिक अस्पताल में हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने बिना ठीक से जांच किए उसे मृत घोषित कर शवगृह भेज दिया। हादसा हांसी के निकट कुंदनापुर रोड पर हुआ, जहां चौथी कक्षा में पढ़ने वाला 11 वर्षीय विनय साइकिल से दूध लेने जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विनय के पिता रमेश मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मृतक बच्चे के पिता रमेश बोले ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से मेरे बेटे की जान गई। हमें न्याय चाहिए। डॉक्टरों से भी दोबारा जांच कराने की मांग है। हमने कहा था कि बच्चे को एक बार फिर से देख लीजिए। हमें लगा उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन उसे वापस ले जाकर डेथ हाउस भेज दिया गया। पुलिस जांच अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है। हमारे को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे है। जांच अधिकारी का कहना है कि हादसे के लिए जिम्मेदार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ट्रैक्टर चालक की पहचान कर ली गई है और जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस हादसे और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों दोनों पहलुओं की जांच में जुटी है। वहीं मासूम विनय की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।