फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, ट्रेनों में की चेकिंग; यात्रियों के बैग खंगाले

भारत-पाक के बीच युद्ध के हालात के मध्यनजर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट हो गया हैं। इसको देखते हुए रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। कोटा- हिसार एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेन में चैकिंग की गई। यात्रियों के बैग खंगाले गए। यात्रियों से पूछताछ की गई। वही, हालात को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई। बता दें कि रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीफ के 76 कर्मचारी है। मगर भारत-पाक के बीच युद्ध के हालात के मध्य नजर सभी कर्मचारियों को अलर्ट रहने के आदेश जारी किए गए हैं। आरपीएफ को आदेश आए है की वह रेलवे स्टेशन पर ही रहे। इमरजेंसी कॉल होने पर 5 मिनट में वापस आना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें