शहीद मदनलाल धींगडा पार्क समिति ने मंगलवार को शहीद मदनलाल धीगंडा पार्क में मंगलवार को शहीद मदनलाल धींगड़ा की प्रतिमा का अनावरण किया। रविवार 17 अगस्त को शहीद मदनलाल धींगड़ा की पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ का कार्यक्रम था। जिसमें पार्क में शहीद की प्रतिमा न होने पर काफी विरोध व हंगामा हुआ था। शहीद मदनलाल धींगडा पार्क समिति के प्रधान गगन ओबराय ने कहा कि पंजाबी कल्याण मोर्चा ने इस प्रतिमा को लगवाया था। मूर्ति खंडित होने तथा पार्क का हाल खराब होने पर समाज के लोगों ने अपने पैसे से प्रतिमा का निर्माण कराया था। नगर निगम ने समिति को कहा था कि समिति ही मूर्ति लगवाएगी। 8 अगस्त को नई मूर्ति लगाने की तैयारी थी। निगम अधिकारियों ने कहा कि फाउंडेशन बनाने के लिए कुछ समय मांगा। समिति के सदस्यों ने कहा कि करीब 1 लाख रूपये की प्रतिमा का निर्माण कराया है। शहीद मदन लाल ढींगड़ा के शहीदी दिवस कार्यक्रम में हुआ था हंगामा शहीद मदन लाल ढींगड़ा के शहीदी दिवस कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा का मुद्दा उठाया था। समाज के लोगों ने कहा कि अभी तक यहां उनकी प्रतिमा नहीं लगाई गई है। कार्यक्रम के आयोजक पंजाबी कल्याण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी नई प्रतिमा बनवाई जा रही है। जल्द ही शहीद की प्रतिमा यहां स्थापित की जाएगी। वहीं मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि यह घर का मामला है। इसे आपस में बैठकर सुलझा लेंगे। मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि प्रतिमा स्थापना का कार्य यहां लंबित है। हालांकि कुछ लोग इससे नाराज हैं। यह घर का मामला है और इसे आपस में बैठकर सुलझा लिया जाएगा। प्रवीण पोपली ने कहा कि हाउस की बैठक में इस जगह पर एक क्लॉक टावर बनाने का प्रस्ताव भी पास किया गया है। अगर कोई इस बारे में अपने सुझाव देना चाहता है तो वह दे सकता है। मंच प्रधान इन्द्र शर्मा ने मंच एवं समाज को विश्वास दिलाया कि अमर शहीद मदनलाल ढींगड़ा की नई प्रतिमा लगाने का कार्य अगले दो माह में कर दिया जाएगा।