फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: वकील की कोठी में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

शहर के पीएलए में स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता की कोठी नंबर 710 में बुधवार शाम को एक कमरे में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और मामले की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग की टीम को दी। इसके बाद आग पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दरअसल, जिस समय यह घटना हुई उस वक्त वरिष्ठ वकील जगदीप सिंह अपनी कोठी पर थे। करीब 7.30 बजे उन्होंने घर के एक कमरे से धुआं निकलता हुआ देखा तो वो उस कमरे में पहुंचे तो देखा कि आग लगी हुई है।इसके बाद उन्होंने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच उनके पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, आग पर काबू नहीं पाया जा सका। धीरे-धीरे आग पूरे कमरे में फैल गई और लाखों का नुकसान हो गया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग कीचन तक भी पहुंच सकती थी। इसलिए कीचन में रखे तीन सिलेंडर को बाहर निकाला गया और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें