पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (33) आम घर की लड़की है। लेकिन लग्जरी लाइफ जीने के शौक ने उसे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर कर दिया। पिता के साथ 58 गज के मकान में रहने वाली ज्योति को पैसे कमाने की चाह इतनी थी कि 12वीं पास करते ही नौकरी खोजनी शुरू कर दी थी। करीब 14 साल पहले कोचिंग इंस्टीट्यूट में बतौर रिसेप्शनिस्ट ज्वॉइन किया था। यह उसकी पहली नौकरी थी। नई नौकरी ढूंढ़ने और पुरानी छोड़ने के साथ-साथ ज्योति की जिंदगी ऐसे ही आगे बढ़ती गई। पर वह वो सब कुछ नहीं कर पा रही थी, जिसके ख्वाब उसने देखे थे। कोरोना काल में जब गुरुग्राम से आखिरी नौकरी छोड़कर हिसार पहुंची तो सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने लगी। लेकिन इन सबके बीच कई सवाल खड़े होते हैं कि महीना-महीना विदेश में...फाइव स्टार टाइप होटलों में ठहरना...बिजनेस क्लास में सफर....ज्योति के लिए कोई करता था यह इंतजाम या वाकई थी ब्लॉगिंग से इतनी कमाई....आई चलिए जानते हैं। ....