हरियाणा के हिसार के नारनौंद के खांडा मोड़ पर सैनी जूस कॉर्नर के मालिक पर उधार के रुपये मांगने पर सुए से हमला करने का आरोप है। घायल सोनू को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो नामजद सहित सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।