हिसार में चोरों ने बुधवार तड़के मेडिकल स्टोर के ताले तोड़ दिए और 48 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। जिसमें चोर बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम देते दिखाई पड़ रहे हैं। हैरत की बात ये है कि ये घटना सिटी थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर घटी।