जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों से जारी मुठभेड़ में मोर्चा संभालने के लिए जा रहे सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। इनमें एक सपूत चरखी दादरी के गांव महराणा निवासी सूबेदार श्रीओम गौतम भी शहीद हो गए हैं। शहीद श्रीओम गौतम की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंची तो पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।