फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: अमेरिका में दोस्त से किए वादे को निभाने करनाल पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को अचानक करनाल जिले के घोघड़ीपुर गांव पहुंच गए। यहां उन्होंने अमेरिका यात्रा के दौरान मिले अमित के घर पर पहुंचकर उसके परिजनों से वीडियो कॉल पर उसकी बात कराई। अमित अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका की यात्रा पर गए थे, वहां पर घोघड़ीपुर गांव का अमित कुमार उनसे मिलने आया था, वह सड़क दुर्घटना में घायल था। अमित ने राहुल गांधी से भारत पहुंचकर अपने घर आने की बात कही थी। उससे किया वादा निभाने के लिए शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक राहुल गांधी करनाल जिले के घरौंडा विधान सभा क्षेत्र के घोघड़ीपुर गांव पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें