हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों के लिए नई पेंशन राशि की घोषणा की. उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से स्वतंत्रता सेनानियों को 40,000 रुपये की बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी. मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, "स्वतंत्रता सेनानियों, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी और बहुत कष्ट सहे, स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों की पेंशन 1 जुलाई से 25,000 रुपये से बढ़ाकर 40,000 रुपये की जाएगी.