रोहतक स्थित महारानी किशोरी देवी कॉलेज की किडनैप छात्रा 28 घंटे बाद मिल गई। इसकी पुष्टि सिविल लाइन थाना प्रभारी हरपाल ने की है। उन्होंने कहा कि लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है। दूसरी टीम लड़की को लेकर आ रही है, जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी।