फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: नहर में कूदी महिला, सर्च ऑपरेशन जारी

शाहिल शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 05:15 PM IST

जींद जिले के गांव कालवन में विवाहिता 25 वर्षीय शारदा नामक महिला ने बलियाला हेड पर नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना पाकर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने सूचना परिजनों को दे दी। मृतका शारदा नरवाना के गांव सूदकैन की रहने वाली थी जिसका विवाह गांव कालवन निवासी गोविंदा के साथ हुआ था। वहीं, ग्रामीणों के अनुसार महिला घर से कूड़ा फेंकने की बात कहकर घर से गई थी जिसने नहर में कूदने से पहले अपने परिजनों को फोन करके सूचित भी किया था कि वह नहर में अपनी जान दे रही है। राहगीर ने बताया कि एक महिला उसके पास आई और अपने परिजनों को फोन करने के लिए फोन मांगा लेकिन कुछ समय बाद वह नहर में कूद गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें