डांगरा रोड स्थित श्री राम ग्लोबल स्कूल में स्कॉलरशिप प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विजेता रहे 27 विद्यार्थियों को टेब, स्मार्ट वॉच व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल निदेशक मनदीप बराला, स्कूल प्रिंसपिल प्रीति जैन ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। स्कूल प्रबंधन कमेटी ने कहा की परीक्षा का आयोजन बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारना रहा है जिसके तहत आज विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिसमें 9 विद्यार्थियों को टैब दिए जबकि 18 विद्यार्थियों को स्मार्ट वॉच देकर सम्मानित किया गया।